Skip to main content

क्या भारत वाकई अंतरिक्ष में सुपर पावर बन गया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल लॉन्च करने वाले देशों में शामिल हो गया है. अमरीका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है जिसने यह क्षमता हासिल की है.
उन्होंने ऐलान किया कि भारत ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक सैटेलाइट को मिसाइल से मार गिराया है. यह भारत का एंटी सैटेलाइट हथियार का पहला प्रयोग है और इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.
विज्ञान पत्रकार पल्लव बागला ने बीबीसी को बताया कि कुछ दिन पहले इसरो ने माइक्रो सैट-आर को लोअर अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया था.
उन्होंने कहा, "यह सैटेलाइट 24 जनवरी 2019
सर्कुलर ऑर्बिट तीन भाग में बांटे जा सकते हैः लोअर अर्थ ऑर्बिट, मीडियम अर्थ ऑर्बिट और जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट.
लोअर अर्थ ऑर्बिट का दायरा 160 किलोमीटर से दो हज़ार किलोमटीर तक होता है. इसमें लॉन्च की गई सैटेलाइट दिन में पृथ्वी का क़रीब तीन से चार चक्कर लगा लेती है.
इस ऑर्बिट में मौसम जानने वाले सैटेलाइट, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लगाए गए हैं. जासूसी करने वाले सैटेलाइट भी इसी ऑर्बिट में लगाए जाते हैं.
वहीं, मीडियम अर्थ ऑर्बिट का दायरा दो हज़ार किलोमीटर से 36 हज़ार किलोमीटर तक का होता है. इसमें लॉन्च किया गया सैटेलाइट दिन में पृथ्वी के दो चक्कर लगाता है.
यह बारह घंटे में एक चक्कर लगा लेता है.
वहीं जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट का दायरा 36 हज़ार किलोमीटर के बाद शुरू होता है. इसमें लॉन्च किया गया सैटेलाइट एक दिन में पृथ्वी के एक चक्कर लगाने में सक्षम होता है.
इसमें सामान्य रूप से कम्युनिकेशन वाले सैटेलाइट लॉन्च किए जाते हैं.
चूँकि पृथ्वी 24 घंटे में एक चक्कर लगाती है, इसलिए कम्युनिकेशन के सैटेलाइट 24 घंटे भारत के ऊपर रखने के लिए इस ऑर्बिट में लॉन्च किए जाते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद एक सवाल मन में आता है कि अगर लाइव सैटेलाइट को भारत ने मार गिराया है तो वो धरती पर क्यों नहीं गिरा.
दरअसल ये धरती के गुरुत्वाकर्षण की वजह से होता है. पृथ्वी से एक दूरी के बाद गुरुत्वाकर्षण का असर ख़त्म हो जाता है और सैटेलाइट के टुकड़े अंतरिक्ष में बिखर जाते हैं.
को लॉन्च किया गया था और तब मुझे इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने बताया था कि यह सैटेलाइट डीआरडीओ के लिए छोड़ा गया था."
पल्लव बागला के मुताबिक बुधवार को भारत ने इसी सैटेलाइट के ख़िलाफ़ अपना परीक्षण किया है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यह बताया जा रहा है कि भारत ने अपना पहला एंटी सैटेलाइट हथियार का परीक्षण ओडिशा से किया है.
पल्लव बागला बताते हैं कि जब चीन ने इस तरह के मिसाइल का परीक्षण किया था, तब दुनिया के देशों ने इसकी आलोचना की थी.
आमतौर पर ऐसे परीक्षण से अंतरिक्ष में कचरा बढ़ता है, जो बाद में ख़तरनाक साबित हो सकता है.
क्या इस सैटेलाइट के परीक्षण के बाद भारत अंतरिक्ष में सुपर पावर बन गया है, इस सवाल के जवाब में पल्लव बागला कहते हैं कि जब कोई दुश्मन देश का सैटेलाइट हम पर नज़र रखेगा तो हम उसे ध्वस्त कर सकते हैं. ऐसे में हम कह सकते हैं कि हमारी ताक़त अंतरिक्ष में बढ़ी है.
"हालांकि इसके इस्तेमाल के मौके बहुत कम आते हैं. अभी तक ऐसा कोई उदाहरण सामने नहीं आया है जब इसका इस्तेमाल किसी देश ने युद्ध के समय किया हो."
हालांकि अगर युद्ध के समय इसकी ज़रूरत पड़ती है तो भारत इसका इस्तेमाल कर सकता है. पाकिस्तान के पास इस ऑर्बिट में कोई सैटेलाइट नहीं है.
वैज्ञानिक हर मिशन के लिए अलग-अलग अर्थ ऑर्बिट का इस्तेमाल करते हैं.
जिस सैटेलाइट को एक दिन में पृथ्वी के चार चक्कर लगाने होते हैं, उसे पृथ्वी के नज़दीक वाले ऑर्बिट में लॉन्च किए जाते हैं.
अगर दो चक्कर लगाना है तो दूरी थोड़ी बढ़ानी होगी और अगर एक चक्कर लगाना है तो दूरी और ज़्यादा करनी होती है.

Comments

Popular posts from this blog

وزير الخارجية الأمريكي مايك بومبيو في بغداد مع تصاعد التوتر بين واشنطن وطهران

ق ام وزير الخارجية الأمريكي مايك بومبيو بزيار ة مفاجئة للعراق، وذلك وسط تصاعد في التوتر بين الولايات المتحدة وإيران. وألغى بومبيو زيارة إلى برلين ليلتقي القادة العراقيين في بغداد خلال زيارة استغرقت 4 ساعات. ويأتي ذلك بعد إعلان مسؤولين أمر يكيين إرسال حاملة طائرات أمريكية إلى المنطقة ردا على تهديدات تطر حها إيران لقوات أمريكية وحلفاء واشنطن. ولم تعط ال ولايات المتحدة تفاصيل كثيرة حول ط بيعة هذا التهديد. كما أعلن الثلاثاء عن نية واشنطن إرسال قاذفات قنابل من طراز "بي-52" إلى المنطقة. لم يعلن عن تفاصيل زيارة بومبيو القصيرة إلى العاصمة العراقية. لكنه التقى مع رئيس الوزراء عادل عبد الهادي . وخلال تصريحات صحفية عقب الاجتماع، ربط وزي ر الخارجية الأمريكي زيارته بالتصعيد الأخير مع إيران. وقال إنه تحدث مع "القي ادة هناك (في العراق) لطمأنتهم بأننا نقف مستعدين لضمان أن العراق دولة مستقلة ذات سيادة". وأضاف أنه أراد مساعدتهم عل ى أن يكونوا أقل اعتمادا على صفقات الطاقة مع إيران . أكد القائم بأ عمال المتحدث باسم البنتاغون، تشارلز سومرز، أن ا لولايات المتحدة "لا تر...

Incendio di Villa Antona Traversi, l'erede della casata: "Ho perso tutto"/ FOTO

Meda (Monza Brianza), 6 settembre 2017 - "Ho perso praticamente quasi tutto. In una sola volta ho perso il mio lavoro e la mia casa contemporaneamente. Mi sono rimasti solo i miei familiari che fortunatamente non si sono feriti. Mi devo consolare con questo. La parte più artisticamente rilevante si è salvata". Giovanni Antona Traversi, l’avvocato, è visibilmente scosso. In camicia con un giubino sportivo slacciato ci fa accomodare nella limonaia, la parte della villa che da sul giardino a semicerchio. Sprofonda piano in un divanetto appoggiato alla parete. "Il Comune di Meda ha emesso un’ordinanza di inagibilità che riguarda tutto il complesso. L’area dei tetti interessata dall’incendio è molto ampia: oltre 60 metri lineari che sono andati distrutti - ha spiegato l’avvocato, figlio del Conte Luigi morto per un malore nel 2014 -. Tutti quelli che erano presenti in casa si sono salvati: io, mia moglie, i miei due figli e mia mamma, (Donna Federica, ndr)". "L...

चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम

कमल हासन के चुनाव न लड़ने के फ़ैसले को कही हलकों में हार से डर की तरह लिया गया है. एक विश्लेषक के मुताबिक, "एक नेता के लिए ये ज़रूरी है कि वो अप ने अनुयायियों के लिए खुद उदाहरण बने. अगर उन्होंने अपने खुद के इलाके रामनाथपुरम या किसी ऐसी जगह से चुनाव लड़ा होता जहां पढ़े-लिखे वोटरों की तादाद अच्छी खासी है, इससे पार्टी में नई जान आ जाती." "नेता को हारने की चिंता नहीं करनी चाहिए. अन्ना चुना व हारे, जयललिता चुनाव हारीं. सि र्फ़ करुणानिधि चुनाव नहीं हारे. नेताओं को अपनी हार का इस्तेमाल अगली सीढ़ी चढ़ने के लिए किया है." कमल हासन के समर्थकों के मुताबिक इस फ़ैसले से वो अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए समय निकाल पाएंगे. शिवगंगाई क्षेत्र में पार्टी सदस्य और कमल हासन फ़ैन चंद्रन का कहना था, "ये पहली बार है कि हम सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों (तमिलनाडु में 39 और पुद्दुचेरी में एक ) में चुनाव लड़ रहे हैं. सभी जगहों में प्रचार के लिए पार्टी को उनकी ज़रूरत है. वो भविष्य में चुनाव लड़ेंगे." पार्टी समर्थक इस आरोप को ग़लत बताते हैं कि कमल हासन हारने से डरते ह...